Breaking News

15 लाख की सीसी सड़क का लोकार्पण, विधायक बोले- शहर में नहीं रहने देंगे जर्जर सड़कें

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। शहर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कड़ी में शनिवार को महेश चंद्र गुप्ता ने अंबेडकर छात्रावास के समीप संदीप राठौड़ के आवास से रजनीश के प्लॉट तक लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं और उनका लक्ष्य है कि शहर में कोई भी सड़क जर्जर अवस्था में न रहे। उन्होंने कहा कि जहां से भी सड़क या अन्य समस्याओं की जानकारी मिल रही है, वहां प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है।

विधायक ने बताया कि शहर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए जल्द ही पीपीपी मॉडल के तहत नए बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिसकी टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसके अलावा डूडा एवं विधायक निधि से शहर की विभिन्न सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि कचहरी से गौरी शंकर मंदिर तक आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। साथ ही इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू करा दिया गया है, जिससे यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी।

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए विधायक का आभार जताते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण से वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या दूर हो गई है।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल पटेल, टिंकू राठौर, अलोक पटेल, रजनीश, जोंटी बाल्मीकि, संजीव पटेल, निहाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!