Breaking News

व्यक्तित्व विकास कार्यशाला में विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र, आत्मविश्वास बढ़ाने पर दिया जोर

Spread the love


संवाददाता : गोविंद देवल

विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, संवाद कौशल एवं समग्र व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में Infinity Personality Development से आईं डॉ. श्रद्धा महाजन, मुस्कान अली, अंजीना नवेद एवं खुशी साहनी ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन एवं प्रभावी व्यक्तित्व विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षकों ने विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियों और संवाद सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन तेजस त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा, रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी एवं प्रधानाचार्य दीपक त्यागी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी क्षेत्र में विकास की गति: बागरपुर-सागरपुर मार्ग के लिए 78.98 लाख की धनराशि स्वीकृत

Spread the loveबिल्सी। बदायूँ जिले के बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक राहत …

error: Content is protected !!