
संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूं। बदायूं पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
थाना उसहैत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मु.अ.सं. 93/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अवनीश पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम सथरा थाना उसहैत तथा अर्चित दीक्षित पुत्र रविंद्रपाल दीक्षित निवासी ग्राम सथरा को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अवनीश के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, गैंगवार और एससी/एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में एक दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अर्चित दीक्षित पर भी हत्या सहित अन्य गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
इधर थाना बिसौली पुलिस ने शांति भंग की आशंका में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जयवीर पुत्र छोटे सिंह निवासी ग्राम पनौड़ी, मुनीश पुत्र जसवीर तथा रामनिवास पुत्र जसवीर निवासी परवेजनगर शामिल हैं। पुलिस ने सभी को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
वहीं थाना जरीफनगर पुलिस ने भी शांति भंग की आशंका में विवेक पुत्र गवडू को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Budaun Amarprabhat