Breaking News

उघैती पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, शराब तस्करों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love


अवैध शराब और चाकू बरामद, वांछित-वारंटी अभियुक्त भी दबोचे गए

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। बदायूं पुलिस ने अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब और चाकू बरामद किया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया।

थाना उघैती पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिनेश पुत्र रामप्रसाद निवासी सराय जसू को 18 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं रंजीत पुत्र हरिबाबू निवासी रियोनाई दलाई को 20 पव्वे तथा हाकिम पुत्र कन्हई निवासी भानपुर थाना बिसौली को 18 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने रिंकू पुत्र सत्यभान निवासी मेवली को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक रणधीर सिंह ने किया।

वहीं थाना उसहैत पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में वांछित चल रहे दो आरोपियों पंकज पुत्र रनवीर सिंह निवासी शाह सहाबर थाना बिसौली तथा अक्षय प्रताप सिंह पुत्र बदनपाल सिंह निवासी सुंदर नगर थाना अलापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।

इसके अलावा थाना मुजरिया पुलिस ने वारंटी अभियुक्त रामपाल पुत्र भोजराज निवासी दरियापुर तथा अनिल पुत्र कर्रू निवासी खिरवारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!