Breaking News

अलापुर पुलिस का डबल एक्शन: गैंगस्टर आरोपी और तमंचाधारी गिरफ्तार

Spread the love


मादक पदार्थ तस्करी और अवैध हथियार के खिलाफ अभियान तेज

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। थाना अलापुर पुलिस ने शुक्रवार को अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी तथा अवैध तमंचे के साथ एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा संख्या 88/26 में वांछित चल रहे मुकर्रम पुत्र नन्हे निवासी मसूदपुरा थाना उसहैत को मुखबिर की सूचना पर अभियाषा गांव क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी मादक पदार्थ तस्करी में सक्रिय था और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

इसके अलावा थाना अलापुर पुलिस ने आकिब पुत्र मोहम्मद जान निवासी उरौलिया थाना अलापुर को एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आकिब के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं।

गैंगस्टर आरोपी मुकर्रम की गिरफ्तारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार की टीम ने की, जबकि अवैध शस्त्र बरामदगी की कार्रवाई उपनिरीक्षक संजीव कुमार एवं उनकी टीम द्वारा की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, छह आरोपी बरी

Spread the loveबदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते हत्या …