Breaking News

सम्भल पुलिस का ‘बाबा गैंग’ पर बड़ा प्रहार, रंगदारी मांगने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार

Spread the love


व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम पर बना रखा था गैंग, अवैध तमंचे और बोलेरो बरामद

संवाददाता : गोविंद देवल

सम्भल पुलिस ने थाना जुनावई और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में इलाके में दहशत फैलाने वाले कथित “बाबा गैंग” के छह शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी बरामद की है।

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने खुलासा करते हुए बताया कि थाना जुनावई क्षेत्र के दफ्तरा हिमाचल निवासी रामपाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 मई को आरोपियों ने उनसे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। विरोध करने पर आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर “बाबा गैंग” नाम से ग्रुप बना रखा था, जिसमें करीब 25 से 30 युवक जुड़े थे। गैंग के सदस्य लोगों को डराकर रंगदारी वसूलते थे और इसी रकम से मौज-मस्ती करते थे। पुलिस के अनुसार गैंग का इतना खौफ था कि लोग शिकायत करने से भी डरते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में अंकित उर्फ दीपेन्द्र निवासी दथरा हरलाल, अवधेश उर्फ उपदेश कुमार निवासी अजीजपुर, प्रिंस निवासी यादव कॉलोनी बहजोई, कुलदीप जडेजा निवासी यादव कॉलोनी बहजोई, अमन शर्मा निवासी बहजोई और सुरेन्द्र निवासी नगला डुमाइल शामिल हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी शनिवार बाजार से सराय ब्राह्मण जाने वाले रास्ते पर मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर अंकित और अवधेश को बोलेरो नंबर यूपी17क्यू3454 के साथ गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर गैंग के अन्य चार सदस्यों को भी सराय ब्राह्मण तिराहे के पास से दबोच लिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जुनावई धीरज सिंह, उपनिरीक्षक राहुल कुमार, दिगेन्द्र सिंह तथा स्वाट और सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फर्जी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, एसआर हेल्थ केयर सेंटर सील

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। नगर के काशीपुर मार्ग स्थित एक अपंजीकृत अस्पताल पर …

error: Content is protected !!