Breaking News

फोटो फ्रेम प्रतियोगिता में नन्हे कलाकारों ने दिखाई रचनात्मकता की चमक

Spread the love

रंग-बिरंगे डिजाइन और कलात्मक हुनर ने जीता सबका दिल

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को कक्षा पीजी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए “फोटो फ्रेम प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की कल्पनाशक्ति, कलात्मक अभिव्यक्ति और सृजनात्मक कौशल को बढ़ावा देना था। विद्यार्थियों ने रंगीन कागज, गत्ता, ग्लिटर, मोती और स्टिकर जैसे विभिन्न सजावटी सामानों का उपयोग कर आकर्षक और अनोखे फोटो फ्रेम तैयार किए। बच्चों की कलाकृतियों में उनकी मेहनत, लगन और नई सोच साफ दिखाई दी।

प्रतियोगिता में कक्षा पीजी से प्रियांश जैन, एनसी से कृतिका माहेश्वरी, केजी से काशवी जैन, कक्षा 1 से श्रेयश शर्मा, कक्षा 2 से कियारा माहेश्वरी, कक्षा 3 से अनन्या माहेश्वरी, कक्षा 4 से अद्विका पाल और कक्षा 5 से मौलिक राय सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें अपनी छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राशन डीलरों के लाभांश में बढ़ोतरी से खुशी, सीएम व खाद्य मंत्री का जताया आभार

Spread the loveबदायूं। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी किए जाने पर जिले के …