Breaking News

श्मशान घाट से लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, युवक की मौत

Spread the love

दो गंभीर घायल, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

संवाददाता :

मुजरिया। कछला गंगा घाट से दाह संस्कार कर लौट रहे तीन बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है।

थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव कोल्हाई निवासी जनुका (65) पत्नी नाथू सिंह की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। शुक्रवार को गांव के लोग शव यात्रा के साथ कछला गंगा घाट दाह संस्कार के लिए गए थे।

गांव निवासी रिंकू पुत्र वीरपाल, भूरा पुत्र कप्तान सिंह और नन्हे पुत्र रामू एक ही बाइक से कछला गए थे। दाह संस्कार के बाद तीनों युवक किसी काम से नगरिया गए थे।

वापस लौटते समय नगरिया और कछला के बीच पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची नगरिया पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय कासगंज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने भूरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं रिंकू और नन्हे का उपचार चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लोकेश भाटी ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी थी, जिसमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल कासगंज में चल रहा है। अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!