Breaking News

गौशाला में चार गोवंशों की मौत से हड़कंप, दो की हालत गंभीर

Spread the love

ग्रामीणों ने लापरवाही का लगाया आरोप, जांच के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव रिसौली स्थित गौशाला में चार गोवंशों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। वहीं दो अन्य गोवंशों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने गौशाला पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी कुलदीप कुमार कश्यप ने आरोप लगाते हुए कहा कि गौशाला में लापरवाही के चलते चार गोवंशों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य गोवंश गंभीर हालत में पड़े हुए हैं।

ग्रामीणों का कहना था कि गौशाला में गोवंशों की समुचित देखभाल नहीं की जा रही है, जिससे आए दिन इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग उठाई।

मामले की सूचना मिलने पर राजेश कुमार सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए हल्का लेखपाल विनोद कुमार सिंह के साथ टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा।

जांच करने पहुंचे लेखपाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गौशाला के केयरटेकर से पूछताछ की गई है। केयरटेकर ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से छह गोवंश झुलस गए थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि केयरटेकर और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं तथा मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की गई है। जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी गई है।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण प्रशासन से गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अटेना गंगा पुल से महिला के नदी में गिरने की सूचना, पुलिस व गोताखोर तलाश में जुटे

Spread the loveउसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र के अटेना गंगा घाट पुल से एक 58 वर्षीय …

error: Content is protected !!