राहुल मौर्य
मसवासी (रामपुर)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तीन राज्यों के प्रभारी अमरपाल मौर्य को नगर पंचायत मसवासी के निवर्तमान अध्यक्ष एवं भाजपा नेता हरिओम मोर्य ने अपने निवास पर सम्राट अशोक की लाट का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा अखिल भारतीय मौर्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह मौर्य एडवोकेट ने उन्हें पटका पहनाकर स्वागत किया तथा पार्टी एवं समाज के बारे में विस्तार से चर्चा की गई इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन लाल मौर्य ,जिला कार्यालय प्रभारी मयंक मौर्य, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजीव कुमार वर्मा, पवन मौर्य , सुभाष मौर्य आदि शामिल रहे ।
Budaun Amarprabhat