Breaking News

विधायक पंकज सिंह बोले- महाराणा प्रताप का जीवन त्याग और स्वाभिमान की प्रेरणा

Spread the love

महाराणा प्रताप जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

संवाददाता : गोविंद देवल
लखनऊ। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शनिवार को राजधानी के हुसैनगंज चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।
इस अवसर पर विधायक पंकज सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया और आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श स्थापित किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप अमर रहें के जयघोष लगाए। आयोजन में पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!