Breaking News

मां के चरणों में झुका टिथोनस स्कूल, बच्चों की भावुक प्रस्तुतियों ने नम कर दीं आंखें

Spread the love

मदर्स डे समारोह में गीत, नृत्य, कविता और नाटिकाओं से गूंजा परिसर, पोस्टर व ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

बदायूं। मथुरा रोड स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कार्यक्रम भावनाओं और संस्कारों से सराबोर रहा। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को भावुक कर दिया। बच्चों ने गीत, नृत्य, कविता और लघु नाटिकाओं के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कई अभिभावकों की आंखें भी नम नजर आईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए संदेश दिया कि जीवन में मां का स्थान सर्वोच्च होता है और उसके बिना जीवन अधूरा है।

कार्यक्रम के दौरान पोस्टर निर्माण एवं ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कल्पनाशक्ति का शानदार प्रदर्शन करते हुए मातृ प्रेम को रंगों और संदेशों के माध्यम से जीवंत कर दिया। बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक पोस्टर और सुंदर ग्रीटिंग कार्ड सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

विद्यालय की अध्यक्षा मधु अग्रवाल ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है और बच्चों को सदैव अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। शैक्षिक निदेशिका शिल्पी बंसल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने और अपने संस्कारों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रधानाचार्य आशीष रस्तोगी ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!