Breaking News

बदायूं में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, वांछितों से लेकर सटोरियों तक पर चला शिकंजा

Spread the love

मूसाझाग में वांछित आरोपी गिरफ्तार, उघैती में सट्टा खाई-बाड़ी करते दबोचा युवक; जिलेभर में 36 आरोपी पकड़े, शांति भंग करने वालों पर भी कड़ा प्रहार

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत शुक्रवार को बदायूं पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्तों, वारंटियों, सटोरियों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर बड़ा शिकंजा कसा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान कुल 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

थाना मूसाझाग पुलिस ने मु0अ0सं0 57/26 एवं मु0अ0सं0 56/2026 में वांछित चल रहे अभियुक्त राजेश पुत्र श्यामबहादुर निवासी ग्राम सैंजनी थाना मूसाझाग को गिरफ्तार किया। आरोपी पर बीएनएस की गंभीर धाराओं समेत सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज थे। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

वहीं थाना उघैती पुलिस ने ग्राम मेवली क्षेत्र से एक सटोरिये को दबोच लिया। पुलिस ने मुशाहिद पुत्र यासीन निवासी उघैती गर्वी को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा कॉपी, पेन और 340 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।

इसके अलावा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 09 वांछित और वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना हजरतपुर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को दबोचा, जबकि थाना उझानी पुलिस ने सात वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना उसहैत पुलिस ने भी एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया।

शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। थाना हजरतपुर, उघैती, बिसौली, जरीफनगर, दातागंज और फैजगंज बेहटा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 27 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, 84.82 फीसदी रही उपस्थिति

Spread the love15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा, डीएम ने किया निरीक्षण संवाददाता …

error: Content is protected !!