Breaking News

बदायूं में प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर वालों पर पुलिस का बड़ा वार, 91 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Spread the love

यातायात पुलिस का सख्त अभियान, हूटर बजाने और नियम तोड़ने वालों को दी कड़ी चेतावनी

बदायूं। जिले में तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न, हूटर और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर फर्राटा भरने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के आदेश पर शुक्रवार को यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 91 वाहन चालकों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान उन वाहन चालकों को निशाने पर लिया गया, जो वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर का इस्तेमाल कर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे थे और यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे थे।
यातायात पुलिस ने कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वाहनों में प्रेशर हॉर्न, हूटर और मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग पूरी तरह बंद करें तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

54 लाख की विकास परियोजनाओं की सौगात, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया लोकार्पण

Spread the loveबदायूं। शहर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए शुक्रवार को …

error: Content is protected !!