Breaking News

थाना वजीरगंज में एसएसपी का औचक निरीक्षण, अभिलेखों से लेकर महिला हेल्प डेस्क तक परखी व्यवस्था

Spread the love

साफ-सफाई, सीसीटीवी और साइबर जागरूकता पर दिया जोर; महिला सुरक्षा और अनुशासन को लेकर कर्मचारियों को किए निर्देशित

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शुक्रवार को थाना वजीरगंज का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना, बैरक, सीसीटीएनएस कक्ष और मैस समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों को सुचारु रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही कर्मचारियों को साइबर अपराध और साइट्रेन के प्रति जागरूक रहने को कहा गया। एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें ड्यूटी, अनुशासन, जनसंपर्क एवं कानून-व्यवस्था संबंधी आवश्यक बिंदुओं पर ब्रीफ किया।
उन्होंने कंप्यूटर कार्यों में रुचि लेने और थाना कार्यालय की कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझने के लिए भी प्रेरित किया। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान को प्रभावी बनाने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को अधिक से अधिक क्षेत्र भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह, हेड मोहर्रिर अखिलेश कुमार, महिला हेल्प डेस्क पर तैनात अर्चना, थाना कार्यलेख पर अंकित कुमार चंदेल, कंप्यूटर ऑपरेटर आलोक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!