Breaking News

अब घर बैठे मिलेगा गैस सिलेंडर, पूर्ति विभाग ने एजेंसियों को कसे निर्देश

Spread the love

लंबित डिलीवरी जल्द पूरी करने के आदेश, भीड़ कम करने को होम डिलीवरी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

बिसौली। घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पूर्ति कार्यालय में गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों और प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार ने एजेंसियों को लंबित गैस डिलीवरी जल्द से जल्द पूरी करने और उपभोक्ताओं तक समय पर सिलेंडर पहुंचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए होम डिलीवरी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि लोगों को घर बैठे गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके और वितरण केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ कम हो। साथ ही गैस वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी गई।
बैठक में रमाया गैस एजेंसी खेड़ादास, गुरु कृपा भारत गैस आसफपुर, शिव शक्ति ग्रामीण वितरक एजेंसी मुंडिया धुरेकी, महाविद्या भारत गैस एजेंसी दवतौरी, वटकेश्वर इंडेन गैस पेंपल, राधा गोविंद भारत गैस, जय शिव इंडेन गैस वजीरगंज समेत विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं प्रबंधक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर: पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को मिला निशुल्क परामर्श एवं उपचार

Spread the love​बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के …