Breaking News

“डरो नहीं, आवाज उठाओ”, मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर

Spread the love

संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में चला जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन नंबरों और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

बिसौली। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत शनिवार को कोतवाली पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

अभियान का नेतृत्व कर रहीं महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने छात्राओं को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को पहचानने और उनके खिलाफ निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लें और हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें।

इस दौरान छात्राओं को आपातकालीन सेवा 112, वूमेन पावर लाइन 1090 समेत अन्य महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के मन से पुलिस का भय दूर करना, उनमें सुरक्षा की भावना विकसित करना और उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति पदक प्राप्त प्रधानाचार्य कुंवरसेन, महिला आरक्षी अक्षी तोमर, महिला आरक्षी श्वेता रानी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों के शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता

Spread the loveबदायूं, राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास बदायूं के दो शिक्षकों के शोधकार्य को अंतरराष्ट्रीय …