Breaking News

सड़क बनी तालाब, जलभराव से गांव में बढ़ी मुसीबत; महिलाओं-बच्चों का निकलना दूभर

Spread the love

कादरचौक के बादुल्लागंज में नाले की मांग तेज, ग्रामीण बोले- कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
कादरचौक। विकासखंड कादरचौक के गांव बादुल्लागंज (कुंडेली बादुल्लागंज) में सड़क पर लंबे समय से हो रहे जलभराव ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगी है और महिलाओं व बच्चों का निकलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने नाले के निर्माण की मांग उठाते हुए जल्द समाधान कराने की अपील की है।
शनिवार को ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क पर काफी समय से पानी भरा हुआ है, जिससे रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बच्चों को स्कूल जाने और महिलाओं को घर से बाहर निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात से पहले ही हालात बिगड़ने लगे हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीण नेम सिंह, पन्नालाल, नन्हे, भीकम सिंह और बिजलाल ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं कराया गया। उनका कहना है कि यदि गांव में नाला बनवा दिया जाए तो सड़क पर जमा पानी की निकासी हो सकेगी और लोगों को राहत मिलेगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने और नाला निर्माण करवाने की मांग की है, ताकि गांव के लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राशन डीलरों के लाभांश में बढ़ोतरी से खुशी, सीएम व खाद्य मंत्री का जताया आभार

Spread the loveबदायूं। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी किए जाने पर जिले के …