Breaking News

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभाओं की गूंज, वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने बिखेरा हुनर

Spread the love

समसामयिक मुद्दों से लेकर ‘मेरा विद्यालय’ तक विषयों पर बच्चों ने रखे दमदार विचार

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और भाषण कला को निखारने के उद्देश्य से अंतर सदनीय वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपने विचार प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता को चार श्रेणियों में आयोजित किया गया। कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों के लिए “मेरा विद्यालय” विषय रखा गया, जिसमें प्रविका शर्मा ने प्रथम, जीवा शाक्य ने द्वितीय और अधर गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने “अनुशासन का महत्व” और “यदि मेरे पास टाइम मशीन होती” जैसे रोचक विषयों पर विचार रखे। इस श्रेणी में देवांश प्रथम, यशस्वी द्वितीय और अक्षिता तृतीय स्थान पर रहीं।

सोशल मीडिया और लैंगिक समानता पर भी रखे विचार

कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए “सफलता में मेहनत की भूमिका”, “लैंगिक समानता” और “सोशल मीडिया का विद्यार्थियों पर प्रभाव” विषय निर्धारित किए गए। इसमें आन्या यादव एवं आध्या पंडित ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि स्तुति यादव द्वितीय स्थान पर रहीं।

वहीं कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों ने “राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका”, “साइबर बुलिंग एवं उसके प्रभाव” तथा “सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का प्रभाव” जैसे समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखकर निर्णायकों को प्रभावित किया। इस वर्ग में मोनिका प्रथम, रिया तोमर द्वितीय और सागरिका शाक्य तृतीय स्थान पर रहीं।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य दीपक त्यागी सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!