Breaking News

किसानों के साथ नाइंसाफी हुई तो करेंगे ‘जेल भरो आंदोलन’: धर्मवीर सिंह यादव

Spread the love

भाकियू (महात्मा टिकैत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट, टोल बिलारी प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन को दी चेतावनी

राहुल मौर्य
रामपुर/मिलक। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह यादव ने कहा कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ, तो संगठन ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू करने से पीछे नहीं हटेगा।

यह बयान उन्होंने मिलक तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मंडल सलाहकार जाकिर हुसैन ‘नेताजी’ के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान दिया। बैठक में मुख्य रूप से टोल बिलारी पुलिस प्रशासन (मुरादाबाद) के खिलाफ चल रहे आंदोलन की भावी रणनीति पर चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह यादव ने कहा कि टोल बिलारी प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन का रवैया पक्षपातपूर्ण रहा है। उन्होंने समस्त किसान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस प्रकरण को लेकर पूरी तरह ‘अलर्ट’ मोड पर रहें। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि आंदोलन की रूपरेखा तैयार है और जरूरत पड़ने पर किसान जेल भरने के लिए तैयार रहें।

बैठक में संगठन की मजबूती और आंदोलन को सफल बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष माननीय ज्ञानपाल सिंह यादव, जिला महासचिव हरिशंकर यादव, सुरेश शर्मा, मनोज शर्मा, बिट्टू शर्मा, असलम बाबा, इकबाल हुसैन सहित बड़ी संख्या में किसान पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!