Breaking News

जल संकट से बचने के लिए पानी बचाना जरूरी : संजीव शर्मा

Spread the love

स्काउट-गाइड के शीतल जल सेवा शिविर में राहगीरों को पिलाया ठंडा पानी

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में संचालित निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर के 11वें दिन भीषण गर्मी में राहगीरों और दूर-दराज से आए लोगों को ठंडा पानी पिलाकर राहत पहुंचाई गई। शिविर के माध्यम से जल संरक्षण और मानव सेवा का संदेश भी दिया गया।

स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने शिविर का निरीक्षण कर सेवा कार्यों की सराहना की। इस दौरान पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसकी बर्बादी भविष्य के लिए गंभीर संकट पैदा कर सकती है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में लोग पीने योग्य पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए।

जिला संगठन कमिश्नर मु. असरार ने कहा कि बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम मानव के लिए चेतावनी हैं। जल की प्रत्येक बूंद महत्वपूर्ण है और वर्षा जल संचयन, पेड़-पौधों का संरक्षण तथा जल स्रोतों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

गाइड कैप्टन रेनू गुप्ता और डाल कुमारी ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने युवाओं से प्रकृति संरक्षण और सामाजिक सेवा से जुड़ने की अपील की।

महीपाल सिंह ने सभी लोगों से जल बचाने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रवनीत कौर, कृष्णा, आरुषि, मोहिनी, कीर्ति, वैष्णवी, अनुष्का, देवांश, रोशनी, रोहित गुप्ता, फरदीन अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!