Breaking News

बितरोई-मानपुर नगरिया रेलखंड पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल रहा स्पीड ट्रायल

Spread the love

रेल संरक्षा आयुक्त ने पुल, प्वाइंट और ट्रैक का किया गहन निरीक्षण

संवाददाता : गोविंद देवल

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में सोमवार को बितरोई-मानपुर नगरिया रेलखंड पर रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर रेलवे परिमंडल श्री प्रणजीत सक्सेना ने संरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक, पुलों एवं अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि, मुख्य ब्रिज इंजीनियर राजीव वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सहित मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारी मौजूद रहे।

रेल संरक्षा आयुक्त ने ओएमएस स्पेशल ट्रेन से बितरोई-मानपुर नगरिया रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान किलोमीटर संख्या 398/8 से 399/13 के बीच स्थित मेजर पुल संख्या-410 का निरीक्षण किया गया। इसके बाद एसईजे प्वाइंट संख्या 41 एवं 42 की भी जांच की गई।

निरीक्षण के पश्चात सोरों शूकर से बितरोई रेलखंड पर ओएमएस स्पेशल ट्रेन के माध्यम से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रायल के दौरान ट्रैक एवं संरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

इसके अलावा रेल संरक्षा आयुक्त ने इज्जतनगर-लालकुआं-काशीपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया। इस दौरान स्टील गर्डर ब्रिज संख्या-92 की संरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नए एसडीएम गौरव आर्य ने संभाला पदभार, जनसमस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता

Spread the loveबिल्सी नवनियुक्त उपजिलाधिकारी गौरव आर्य ने तहसील में पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण …