Breaking News

दो दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों को मिली नियमित सेवा की सौगात

Spread the love

पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने सौंपे विनियमितीकरण पत्र, कर्मचारियों में खुशी

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। नगर पालिका परिषद में लंबे समय से दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत दो सफाई कर्मचारियों को सोमवार को नियमित सेवा का लाभ दिया गया। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने दोनों कर्मचारियों को विनियमितीकरण पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पालिकाध्यक्ष ने दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारी लक्ष्मी पत्नी वीरेन्द्र सिंह तथा द्वारिका प्रसाद पुत्र ज्वाला प्रसाद को नियमितीकरण पत्र प्रदान किए। नियमित सेवा का दर्जा मिलने के बाद कर्मचारियों एवं उनके परिजनों में खुशी का माहौल दिखाई दिया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी कर्मचारी पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं, इसलिए उनके हितों की रक्षा करना पालिका की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि नियमितीकरण से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। साथ ही पालिका कर्मचारियों को समय पर वेतन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

विनियमितीकरण पत्र मिलने के बाद दोनों कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

इस दौरान सभासद नवेद, मनोज कश्यप, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, लिपिक महेश बाबू, नवैद इकबाल गनी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!