Breaking News

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

Spread the love

भव्य कलश यात्रा निकली, मंदिरों में रुद्राभिषेक और महाआरती का हुआ आयोजन

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत सोमवार को जनपद मुख्यालय सहित तहसील, विकासखंड एवं नगर निकाय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम श्रद्धा, उल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किए गए। इस दौरान मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, स्वच्छता अभियान, मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक और महाआरती का आयोजन किया गया।

जिला मुख्यालय पर राजकीय महिला महाविद्यालय से बिरुआ बाड़ी मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बिरुआ बाड़ी मंदिर में गुजरात स्थित सोमनाथ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सोमनाथ भारत की सांस्कृतिक चेतना, आत्मसम्मान और साहस का प्रतीक है। अनेक ऐतिहासिक आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ मंदिर भारतीय संस्कृति और आस्था की शक्ति का प्रतीक बना हुआ है। सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्प से आधुनिक सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ था।

जनपद के बिरुआ बाड़ी मंदिर, गौरी शंकर मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। तहसील और विकासखंड स्तर पर भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। बिरुआ बाड़ी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला, नगर पालिका परिषद बदायूं के अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!