Breaking News

बदायूं पुलिस विभाग में फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

Spread the love

एसएसपी अंकिता शर्मा ने कार्यप्रणाली मजबूत करने के उद्देश्य से किए तबादले

बदायूं। पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जनपद में कई निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत विभिन्न शाखाओं और थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार नूरपुर पिनौनी चौकी प्रभारी हरी मोहन यादव को पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है। वहीं सम्मन सेल प्रभारी देवेंद्र सिंह एवं आरटीसी प्रभारी दीनानाथ मौर्य को भी पुलिस लाइन भेजा गया है।

इसके अलावा सुरेंद्र कुमार सागर को सम्मन सेल का प्रभारी बनाया गया है, जबकि मनोज कुमार वर्मा को मॉनिटरिंग सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेंद्र सिंह गुंडीर को आरटीसी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में अजय पाल सिंह को यातायात निरीक्षक, राजेंद्र बहादुर सिंह को यूपी-112 प्रभारी तथा अवधेश कुमार मिश्रा को थाना बिनावर में अपराध निरीक्षक बनाया गया है। लल्लू राम को जनपदीय अंगुली चिन्ह इकाई का प्रभारी बनाया गया है, जबकि ललित गिरी को न्यायालय सुरक्षा में तैनाती दी गई है।

पुलिस विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!