Breaking News

डीएम बोले- विकास कार्यों में लाएं तेजी, अधूरी परियोजनाओं पर जताई नाराजगी

Spread the love

डीएम बोले- विकास कार्यों में लाएं तेजी, अधूरी परियोजनाओं पर जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में बदायूं को विकास में 42वीं रैंक, निर्माण कार्य समय से पूरे करने के निर्देश

बदायूं, 12 मई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में विकास कार्यों एवं निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में 50 लाख रुपये से अधिक और कम लागत वाली निर्माण परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के आंकड़ों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि अप्रैल 2026 में जनपद को विकास कार्यों में 42वीं, राजस्व में 19वीं तथा संयुक्त रूप से 23वीं रैंक प्राप्त हुई है। उन्होंने अधिकारियों से मुख्य प्रदर्शन घटक (केपीआई) को ध्यान में रखकर कार्य करने को कहा। बैठक में बताया गया कि 53 कार्यों और परियोजनाओं को ए रैंकिंग, चार को बी रैंकिंग, एक को सी रैंकिंग तथा तीन परियोजनाओं को डी रैंकिंग मिली है, जबकि 24 परियोजनाओं की रैंकिंग नहीं हो सकी।

जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय दहगवा में बन रहे छात्रावास का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। वहीं जनपद में निर्माणाधीन चार नए वृहद गौ संरक्षण केंद्रों के कार्यों में तेजी लाने को भी कहा।

ग्रामीण पाइप पेयजल योजना की समीक्षा में सामने आया कि 130 परियोजनाओं में 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को परियोजनाओं की सूची लेकर स्थलीय सत्यापन करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी बताया गया कि कुल 847 परियोजनाओं में से 312 का कार्य पूर्ण हो चुका है।

बैठक के दौरान डीएम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार योजना सहित अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं में बैंकों के सहयोग की योजनावार सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी जिला स्तरीय बैंकर्स बैठक में आरबीआई अधिकारियों को भी यह सूची उपलब्ध कराई जाए।

फॉर्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में जनपद की प्रदेश में 38वीं रैंक सामने आई। बताया गया कि अब तक 78 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि लगभग 1.15 लाख रजिस्ट्रियां अभी लंबित हैं, जिन पर तेजी से काम किया जा रहा है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अभियंता और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!