Breaking News

सपा नेता सतीश प्रेमी पहुंचे अहमदगंज, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

Spread the love

सपा नेता सतीश प्रेमी पहुंचे अहमदगंज, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

ब्रजेश यादव के पिता के निधन पर जताया दुःख, बोले- दुख की घड़ी में समाज साथ खड़ा है

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के गांव अहमदगंज में समाजवादी पार्टी नेता ब्रजेश यादव के पिता पृथ्वीपाल सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सपा के वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार मंगलवार दोपहर गांव पहुंचे।

उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। सतीश प्रेमी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस दौरान कल्याण सिंह यादव, एडवोकेट विवेक यादव, बबलेश यादव, कपिलदेव, प्रकाश प्रजापति, जयवीर सिंह, हरपाल सिंह, सत्यराम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!