Breaking News

अवैध तमंचों के साथ दबोचे गए बदमाश, तीन वारंटी भी चढ़े पुलिस के हत्थे

Spread the love

एसएसपी के अभियान में बदायूं पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, उझानी-सहसवान में हथियार बरामद, कई थानों की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्रों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन वांछित और वारंटी अभियुक्तों को भी दबोचकर न्यायालय में पेश किया गया।

उझानी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरामयखेड़ा निवासी लतेश पुत्र कुंवरपाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

वहीं सहसवान थाना पुलिस ने भवानीपुर खेरू निवासी मुनाशिर पुत्र मुन्नवर अली को एक तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया।

इधर, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान तीन वांछित और वारंटी अभियुक्त भी गिरफ्तार किए गए। दातागंज पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में वांछित वारंटी भगवान सिंह निवासी लाखन नगला को गिरफ्तार किया।

जरीफनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरिओम यादव उर्फ हरि सिंह निवासी मौम्मदपुर कुढ़ई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी एक दर्ज मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहा था।

उसावां थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के गंभीर मामले में वांछित शुभम सक्सैना निवासी वार्ड नंबर 5 कस्बा उसावां को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!