Breaking News

सड़क पर मिला 1.31 लाख से भरा बैग, पुलिस ने कुछ घंटों में मालिक तक पहुंचाया

Spread the love

ईमानदारी की मिसाल बनी बदायूं पुलिस

दातागंज तिराहे पर मिला बैग, नकदी समेत सभी जरूरी दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं पुलिस ने एक बार फिर ईमानदारी और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर मिला लाखों रुपये से भरा बैग उसके असली मालिक को सकुशल वापस कर दिया। बैग में 1 लाख 31 हजार रुपये नकद, बैंक दस्तावेज, चेकबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड सहित कई जरूरी कागजात मौजूद थे।

मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे पीआरवी 7841 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के दातागंज तिराहे पर एक लावारिस बैग मिला। पीआरवी कर्मियों ने बैग को तत्काल थाना सिविल लाइन पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन ने बैग की जांच कर उसमें रखी बैंक पासबुक के आधार पर खाताधारक रामविलास मिश्रा पुत्र महाराम मिश्रा निवासी ग्राम पाठक नगला थाना उसहैत की पहचान की और उन्हें सूचना दी।

सूचना मिलने पर रामविलास मिश्रा थाना सिविल लाइन पहुंचे और बताया कि वह मोटरसाइकिल से बदायूं से दवाई लेकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक के पीछे बंधे बैग की तनी टूट गई और बैग रास्ते में कहीं गिर गया। उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं हो सकी थी।

पुलिस ने रामविलास के सामने बैग की जांच कराई, जिसमें 1.31 लाख रुपये नकद, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और चेकबुक सुरक्षित मिले। अपना सामान सही सलामत वापस मिलने पर रामविलास मिश्रा ने बदायूं पुलिस की जमकर सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

इसके बाद पुलिस ने समस्त सामान सकुशल रामविलास को सुपुर्द कर उन्हें रवाना कर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!