Breaking News

बड़ा हनुमान मंदिर प्रांगण में साधु-संतों ने ग्रहण किया प्रसाद, टॉपर छात्र-छात्राएं सम्मानित

Spread the love

विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब, मेधावियों को मिली साइकिल

हाईस्कूल की मुस्कान साहू और इंटर के गौरव साहू बने आकर्षण का केंद्र

संवाददाता : गोविंद देवल, उझानी

उझानी क्षेत्र स्थित बड़ा हनुमान मंदिर प्रांगण में मंगलवार को आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं और साधु-संतों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद आयोजित भंडारे में दूरदराज से पहुंचे संत-महात्माओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मसभा को संबोधित किया। इसी दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।

श्री ओम प्रकाश शर्मा इंटर कॉलेज अब्दुल्लागंज में आयोजित कार्यक्रम में नैमिष पीठाधीश्वर परम पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री रामचंद्राचार्य महाराज ने हाईस्कूल परीक्षा में जिले की टॉप-10 सूची में नौवां स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालय टॉपर छात्रा मुस्कान साहू को सम्मानित किया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय टॉपर रहे छात्र गौरव साहू को साइकिल की चाबी देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय संस्थापक श्री ओम प्रकाश शर्मा ने दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को साइकिल भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जगद्गुरु स्वामी श्री रामचंद्राचार्य महाराज ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का वास्तविक प्रकाश है। मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के बल पर विद्यार्थी समाज और राष्ट्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर परिश्रम से कोई भी सफलता असंभव नहीं होती। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करता है और अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

विद्यालय प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और शिक्षा के प्रति लगाव मजबूत होता है।

इस दौरान धर्मेंद्र कुमार शर्मा, ममता शर्मा, कमलाकांत महाराज, राजीव लोचन, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, मुकेश तोमर, राजा बाबू सिंह, प्रमोद कुमार, आनंद मिश्रा, अजब सिंह यादव, पंकज सक्सेना, विपिन शर्मा, सचिन सिंह, अमर दीप, जसवीर यादव, श्याम लाल साहू और संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …