Breaking News

साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और नए कानूनों की दी जानकारी

Spread the love

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को किया जागरूक

बाल विवाह व दहेज जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान

संवाददाता : आई एम खान, बिसौली

मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत मंगलवार को नगर में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन सेवाओं, नए कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

रामलीला मैदान के समीप आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम की महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका एवं महिला आरक्षी कृष्णा ने स्कूली छात्राओं और महिलाओं को विभिन्न अपराधों से बचाव के उपाय बताए। टीम द्वारा पंपलेट वितरित कर महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका ने कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना है, ताकि वे किसी भी प्रकार के अपराध के खिलाफ निर्भीक होकर आवाज उठा सकें।

उन्होंने बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाज के लिए गंभीर समस्या बताते हुए इनके खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की। साथ ही छात्राओं को शिक्षा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं ने भी सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर अभियान की सराहना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!