Breaking News

हर्रायपुर विद्यालय में विज्ञान मॉडल ने जीता दिल, देवराहा बाबा स्कूल में शुरू हुआ ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर

Spread the love

मॉडल प्रतियोगिता से समर कैंप तक, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा की चमक

हर्रायपुर विद्यालय में विज्ञान मॉडल ने जीता दिल, देवराहा बाबा स्कूल में शुरू हुआ ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर

आर्ट-क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग और इंग्लिश स्पीकिंग में बच्चों ने दिखाया हुनर

संवाददाता : गोविंद देवल, बिसौली

नगर एवं क्षेत्र के विद्यालयों में मंगलवार को छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए विभिन्न शैक्षिक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता ने आकर्षण बटोरा तो कहीं समर कैंप में बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग और डांस में अपनी प्रतिभा दिखाई।

कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति द्वारा मॉडल प्रतियोगिता एवं स्वच्छता विषयक नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान और गणित से जुड़े आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। कक्षा 7 के पीयूष यादव ने ज्वालामुखी मॉडल की प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 की अंजलि ने स्टार फिश मॉडल प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा 6 के दिव्यांशु ने गणित में कोणों के प्रकार समझाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समिति की अध्यक्ष आशु वार्ष्णेय ने बच्चों की प्रस्तुति और विद्यालय की गतिविधियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान निर्मला कुमारी, मधु वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय, प्रतिमा वार्ष्णेय, रेखा सहित विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

वहीं श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को रंगोली, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी, क्ले मॉडलिंग, डांस और इंग्लिश स्पीकिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विद्यालय की शिक्षिका श्वेता शर्मा ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, आवश्यकता केवल उसे सही दिशा देने की होती है। शिविर में शिक्षकों ने बच्चों से कार्ड मेकिंग, सजावटी सामग्री और क्ले मॉडलिंग के माध्यम से शिवलिंग, भगवान शिव, गणेश जी, फूल और फलों की आकृतियां बनवाईं।

समर कैंप में आरव गौर, अंश कश्यप, आर्यन सिंह, अन्वी, अनुभव, अनिका यादव, बिपाशा, दिव्यांशु, हर्ष यादव, जय यादव, महक यादव, साक्षी, शिवांशी और तान्या पाठक समेत कई बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

प्रधानाचार्य मीनू बत्रा ने शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों की कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम में समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!