Breaking News

प्रो. प्रशांत कोहली ने दोबारा संभाली प्राचार्य की कमान

Spread the love

प्रो. प्रशांत कोहली ने दोबारा संभाली प्राचार्य की कमान

नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास पीजी कॉलेज में कार्यभार ग्रहण

प्रबंधन ने जताया भरोसा, शिक्षा और प्रशासन को और मजबूत बनाने की उम्मीद

संवाददाता : गोविंद देवल, आगरा

नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास पीजी कॉलेज में मंगलवार को प्रोफेसर प्रशांत कोहली ने पुनः प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण समारोह प्रातः 11:30 बजे आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रो. प्रशांत कोहली इससे पहले जून 2021 से अगस्त 2022 तक भी महाविद्यालय के प्राचार्य पद का दायित्व निभा चुके हैं। वर्तमान में वे महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।

महाविद्यालय प्रबंधन ने प्रो. कोहली पर पुनः विश्वास जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में कॉलेज की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियां और अधिक सुदृढ़ होंगी। साथ ही छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित समाधान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर आशीष कुमार सक्सेना ने औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपते हुए प्रो. कोहली को शुभकामनाएं दीं और महाविद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर प्रो. शिवराज कुमार, प्रो. बीएन शुक्ला, डॉ. एसके सिंह, डॉ. रामस्वारथ, डॉ. सत्यम मिश्र, डॉ. नंद गोपाल, डॉ. विक्रांत उपाध्याय, डॉ. लक्ष्य चौधरी, संदीप नायक, प्रदीप चौरसिया, डॉ. अक्षत अशेष, रवि कुमार सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!