Breaking News

मरम्मत कार्य के चलते 13 मई शाम से 14 मई सुबह तक आवागमन प्रभावित

Spread the love

14 घंटे बंद रहेगा कासगंज-डोराई रेलवे फाटक

मरम्मत कार्य के चलते 13 मई शाम से 14 मई सुबह तक आवागमन प्रभावित

रेल प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, मामोन-दरौआपुर मार्ग रहेगा वैकल्पिक रास्ता

संवाददाता : गोविंद देवल, बरेली

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत सोरों शूकर क्षेत्र और कासगंज सिटी स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे समपार संख्या 306/सी पर मरम्मत एवं ओवरहालिंग कार्य के चलते सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कासगंज-डोराई मार्ग पर स्थित यह रेलवे फाटक 13 मई 2026 को शाम 4 बजे से 14 मई 2026 की सुबह 6 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान समपार पर सावधिक ओवरहालिंग एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा।

रेल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बंदी अवधि के दौरान यात्री और वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग के रूप में मामोन-दरौआपुर मार्ग का उपयोग करें।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण लोगों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन को खेद है, लेकिन यात्रियों और सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य आवश्यक है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!