Breaking News

छात्रा से अभद्रता के आरोप में शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

Spread the love

छात्रा से अभद्रता के आरोप में शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर शुरू की जांच, छात्रा के बयान भी दर्ज

उसहैत। क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में कक्षा 8 की नाबालिग छात्रा द्वारा शिक्षक पर अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ का आरोप लगाए जाने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।

बताया जाता है कि ग्राम सरेली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक प्रेमवीर पुत्र करन सिंह निवासी हसनपुर थाना नौझील जनपद मथुरा विद्यालय में गणित शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को छात्रा के परिजनों ने शिक्षक पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाते हुए थाना उसहैत में तहरीर दी।

पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट एवं संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस छात्रा एवं अन्य लोगों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

वहीं आरोपी शिक्षक का कहना है कि पढ़ाई के दौरान छात्रा द्वारा शरारत किए जाने पर उन्होंने उसे डांटते हुए थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद छात्रा नाराज होकर घर चली गई। शिक्षक ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम-एसएसपी ने किया वृक्षारोपण

Spread the love ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र उझानी …

error: Content is protected !!