Breaking News

शनि देव जयंती पर भक्ति में डूबा बिसौली, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

शनि देव जयंती पर भक्ति में डूबा बिसौली, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूजा-अर्चना के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

बिसौली। नगर के हाईवे स्थित तारकेश्वर गुप्ता के आवास पर शनिवार को भगवान श्री शनि देव जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शनि देव की विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया।

मुख्य आयोजक चितरंजन गुप्ता ने बताया कि शनि देव जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष इसी प्रकार धार्मिक आयोजन कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की जाती है।

इस मौके पर चितरंजन गुप्ता, अंकुर गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शुभंकर गुप्ता, रजत गुप्ता, अनिकेश्वर रंजन गुप्ता, किशन पाल यादव, सोनू यादव सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …