Breaking News

सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश

Spread the love

संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़

सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश

बिसौली। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। उपजिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, बिजली एवं भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गईं।

समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से सात मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को तत्काल राहत प्रदान की गई। उपजिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में आने वाली प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह, नायब तहसीलदार अमित चौधरी, वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार, पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, एसडीओ अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …