Breaking News

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 42 मामले, 13 का मौके पर निस्तारण

Spread the love

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 42 मामले, 13 का मौके पर निस्तारण

फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें अधिकारी : गामिनी सिंगला

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी गामिनी सिंगला ने शनिवार को तहसील बदायूं में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने और उनका गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 42 शिकायती एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 13 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का प्रभावी निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लिया जाए।

समाधान दिवस में ग्राम सभा की भूमि से कब्जा हटवाने, सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने, पैमाइश एवं ठीकाबंदी के बाद कब्जा दिलाने, राशन कार्ड से मृत व्यक्ति का नाम हटाने तथा स्मार्ट मीटर के स्थान पर पुराना मीटर लगवाने सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राशन डीलरों के लाभांश में बढ़ोतरी से खुशी, सीएम व खाद्य मंत्री का जताया आभार

Spread the loveबदायूं। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी किए जाने पर जिले के …