Breaking News

बदायूं क्लब में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, वर्षभर मनाया जाएगा अमृत महोत्सव

Spread the love

डॉ. उर्मिलेश की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और पौधारोपण

बदायूं क्लब में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, वर्षभर मनाया जाएगा अमृत महोत्सव

बदायूं। राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश की 21वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को बदायूं क्लब में श्रद्धांजलि सभा एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, शिक्षाविदों और सामाजिक लोगों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. उर्मिलेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने क्लब प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

हिमाचल प्रदेश के एक्साइज कमिश्नर एवं डॉ. उर्मिलेश के शिष्य अनुपम कुमार सिंह ने कहा कि गुरुजी के दिखाए मार्ग पर चलना आज के समय की आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. शैलेन्द्र कबीर ने काव्यमय श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. उर्मिलेश की रचनाओं का पाठ किया। वहीं डॉ. उर्मिलेश के पुत्र डॉ. अक्षत अशेष ने बताया कि इस वर्ष 6 जुलाई से डॉ. उर्मिलेश के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वर्षभर ‘डॉ. उर्मिलेश अमृत महोत्सव’ मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत सांस्कृतिक, सामाजिक, साहित्यिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में डॉ. भास्कर शर्मा, मधुकर शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र कबीर, रविन्द्र मोहन सक्सेना, राहुल चौबे, नरेश कुमार, नितिन गुप्ता, सुमित मिश्रा, दास महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. बी.एन. शुक्ला, डॉ. रवि भूषण पाठक, डॉ. सत्यम मिश्रा, सुशील शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में डॉ. अक्षत अशेष ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …