Breaking News

मानदेय, बीमा और भत्तों की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीषण गर्मी में घंटों किया इंतजार

Spread the love

मांगों को लेकर पशुपालन मंत्री के आवास पहुंचे पैरावेट

मानदेय, बीमा और भत्तों की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीषण गर्मी में घंटों किया इंतजार

रिपोर्ट : डॉ. एनपीएस सैलानी
बदायूं। पशुपालन विभाग में कार्यरत डोर इनसेमिनेटर, पैरावेट, पशुमित्र एवं मैत्री कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह के आवास पहुंचकर ज्ञापन देने का प्रयास किया। बड़ी संख्या में पहुंचे पैरावेट कर्मियों ने मानदेय, दुर्घटना बीमा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

पैरावेट कर्मियों का कहना था कि वे पशुपालन विभाग के अंतर्गत राजकीय पशु चिकित्सालयों में फील्ड कार्यों के साथ-साथ गौशालाओं में सेवा, मार्ग दुर्घटनाओं में घायल पशुओं का उपचार, टीकाकरण, बधियाकरण तथा कृत्रिम गर्भाधान जैसे जोखिम भरे कार्य लगातार कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें किसी प्रकार का मानदेय, दुर्घटना बीमा अथवा भत्ता नहीं दिया जा रहा है।

पैरावेट यूनियन के सदस्यों ने बताया कि वे पूर्व में भी कई बार अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। शनिवार को भी बड़ी संख्या में पैरावेट मंत्री के आवास पर पहुंचे, जहां मंत्री के नहीं पहुंचने पर उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बाद में मंत्री द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद सभी वापस लौट गए।

भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस प्रदर्शन में करीब 60 पैरावेट कर्मी मौजूद रहे, जिनमें दो महिला पैरावेट भी शामिल थीं। इस दौरान नन्हेलाल, शेर सिंह, सरताज, एनपीएस सैलानी, अरविंद, पुष्पेंद्र, संतोष कुमारी, शिवांगी कुमारी, सूरज, अमन, आशीष, राहुल कुमार, टिंकू, प्रेमबाबू, प्रमोद, गौरव कुमार, राजपाल, रविंद्र, रामेंद्र पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!