Breaking News

मरम्मत कार्य के चलते 17 मई की रात से 18 मई सुबह तक आवागमन प्रभावित रहेगा

Spread the love

सोरों-सहावर मार्ग का रेलवे फाटक 12 घंटे रहेगा बंद

मरम्मत कार्य के चलते 17 मई की रात से 18 मई सुबह तक आवागमन प्रभावित रहेगा

बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल के मानपुर नगरिया-सोरों शूकर क्षेत्र स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 300 ए (सोरों-सहावर मार्ग) पर सावधिक ओवरहालिंग एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते उक्त रेलवे फाटक पर 17 मई 2026 की सायं 8 बजे से 18 मई 2026 की प्रातः 8 बजे तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह समपार किमी संख्या 407/12-13 पर स्थित है। मरम्मत कार्य के दौरान यात्रियों एवं वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। यात्री एवं वाहन चालक बरेली-कासगंज मार्ग पर स्थित समपार संख्या 299 स्पेशल का उपयोग कर सकेंगे।

रेल प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद समपार को पुनः यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!