Breaking News

निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश, शिकायत रजिस्टर भी किया चेक

Spread the love

संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं

निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश, शिकायत रजिस्टर भी किया चेक

बदायूं। सदर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश सिंह कठेरिया ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के विधिक, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों की जांच गंभीरता से करते हुए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान समाधान दिवस रजिस्टर का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित कर्मचारियों को अभिलेख अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राशन डीलरों के लाभांश में बढ़ोतरी से खुशी, सीएम व खाद्य मंत्री का जताया आभार

Spread the loveबदायूं। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी किए जाने पर जिले के …