Breaking News

चोरी के माल और ई-रिक्शा समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

चोरी के माल और ई-रिक्शा समेत दो आरोपी गिरफ्तार

उझानी पुलिस की कार्रवाई, दिल्ली निवासी दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

उझानी। थाना उझानी पुलिस ने चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चोरी के माल एवं चोरी की ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सफेद धातु के बर्तन और अन्य सामान बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना उझानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सहसवान चौराहे से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ध्रुव उर्फ चंकी पुत्र राकेश निवासी भंवर सिंह कैंप थाना वसंत विहार नई दिल्ली तथा मुनाजिर अली उर्फ हाजिम पुत्र नवाब अली निवासी भंवर सिंह कैंप थाना वसंत विहार नई दिल्ली के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से सफेद धातु के कटोरे, कटोरियां, कंगन छल्लेदार सामान सहित करीब 5 किलो 297 ग्राम धातु बरामद की गई। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की एक ई-रिक्शा भी बरामद हुई।

पुलिस ने बरामद सामान के संबंध में थाना उझानी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली सहित विभिन्न थानों में चोरी, एनडीपीएस एवं अन्य मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं।

कार्रवाई थाना प्रभारी प्रवीण कुमार एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!