Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने पूल पार्टी में की जमकर मस्ती

Spread the love

वाटर गेम्स, म्यूजिक और डांस के बीच बच्चों ने बिताए यादगार पल

बदायूं। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों के लिए शनिवार को शानदार पूल पार्टी का आयोजन किया गया। गर्मी के मौसम में आयोजित इस मनोरंजक कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्विमिंग पूल, वाटर गेम्स, म्यूजिक और डांस का जमकर आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की खिलखिलाहट और उत्साह से पूरा विद्यालय परिसर खुशी और ऊर्जा से सराबोर नजर आया। बच्चों ने अपने दोस्तों के साथ पानी में खेलते हुए यादगार पल बिताए।

विद्यालय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में बच्चों की सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। स्वच्छ पानी, सुरक्षित वातावरण और शिक्षकों की निगरानी में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को रिफ्रेशमेंट भी वितरित किया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर वी पी सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन और एक्टिविटी आधारित कार्यक्रम भी जरूरी हैं। ऐसी गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक जुड़ाव और खुशी बढ़ाने में सहायक होती हैं।

प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यालय का प्रयास बच्चों को सीखने के साथ आनंदमय वातावरण उपलब्ध कराना है। पूल पार्टी जैसे कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह को बढ़ाते हैं तथा स्कूल आने के प्रति उनका आकर्षण और अधिक बढ़ता है।

इस अवसर पर प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर अनामिका सिंह, अनम अंसारी, श्रुति कीर्ति, अर्पिता, आलिया तारीक, शालिनी शर्मा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छात्र की मौत के बाद निजी क्लीनिक सील, स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई

Spread the loveबिल्सी। बिल्सी तहसील क्षेत्र में कक्षा पांच के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में …