Breaking News

गांव-गांव पहुंचेगा भारतीय जन आधार संस्थान, संगठन विस्तार को बनी रणनीति

Spread the love

शिक्षा, स्वास्थ्य और जनजागरूकता अभियानों को लेकर पदाधिकारियों ने बनाई कार्ययोजना

संवाददाता : रिंकू भारद्वाज

सहसवान। भारतीय जन आधार संस्थान के नाधा स्थित कार्यालय पर रविवार को आयोजित बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को तेज करने को लेकर व्यापक मंथन किया गया। बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाने, जरूरतमंदों की सहायता बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नाधा ने की। उन्होंने कहा कि संस्थान लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी सहायता और गरीब परिवारों की मदद के लिए कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और सामाजिक सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी कार्य योजनाओं को लेकर अपने सुझाव भी रखे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग देने तथा सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर सहमति बनी। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को और अधिक सक्रिय बनाकर समाज सेवा के कार्यों को व्यापक स्तर पर किया जाएगा।

इस दौरान संगठन के सचिव ओमेंद्र यादव संभल, कोषाध्यक्ष खुशीराम सिंह गोवरा, ऋषि आर्य कोठरा, अजयवीर सिंह नाधा, महिलाल सिंह रामनगर, भूपेंद्र गुप्ता बुलंदशहर, डॉ. रामकिशोर नधरोली और अमित गुप्ता धर्मपुर टप्पा वैश्य समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!