Breaking News

गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार

Spread the love

उझानी पुलिस की कार्रवाई, गैंग लीडर बाबा उर्फ भंगड़ी उर्फ साधू दबोचा गया

संवाददाता : गोविंद देवल

उझानी। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उझानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में थाना उझानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त बाबा उर्फ भंगड़ी उर्फ साधू पुत्र शिवदयाल निवासी ग्राम बौरा थाना दातागंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी थाना उझानी में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …