Breaking News

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक, आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए

Spread the love

कुढोली गांव में चलाया जागरूकता अभियान, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

संवाददाता : गोविंद देवल

बिसौली। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत रविवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव कुढोली में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को शिक्षा के महत्व, आत्मरक्षा की बुनियादी तकनीकों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

अभियान का नेतृत्व कर रहीं महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, उद्यमिता प्रशिक्षण और शक्ति सदन जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

पूजा तोमर ने कहा कि मिशन शक्ति टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है और महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए। कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना पासवर्ड किसी से साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

इस दौरान महिला आरक्षी कृष्णा, महिला कांस्टेबल प्रीति, महिला कांस्टेबल कोमल, महिला कांस्टेबल उन्नति, महिला कांस्टेबल स्वेता और महिला कांस्टेबल स्वाति समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

Spread the loveपीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव ने सोमवार को जिला …