Breaking News

प्रेम विवाह के बाद युवती ने सुरक्षा की लगाई गुहार

Spread the love

प्रेम विवाह के बाद युवती ने सुरक्षा की लगाई गुहार

मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पति और ससुराल पक्ष को परेशान किए जाने की आशंका जताई

संवाददाता : आई एम खान

बिसौली। मुरादाबाद जनपद की एक युवती ने बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ विवाह करने के बाद मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है। युवती ने अपने पत्र में कहा है कि उसने अपनी इच्छा से विवाह किया है और वह अपने पति के साथ रह रही है।

जानकारी के अनुसार युवती ने वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोठा निवासी संजय पुत्र गोरखनाथ के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है। युवती का कहना है कि दोनों ने आपसी सहमति से शादी की है।

युवती ने मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रार्थना पत्र में आशंका जताई है कि विवाह से नाराज परिजन उसके पति और ससुराल पक्ष को परेशान कर सकते हैं। साथ ही उसने स्वयं और अपने पति की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

युवती ने पत्र में खुद को बालिग बताते हुए कहा है कि वह अपनी इच्छा से पति के साथ रह रही है। मामले को लेकर संबंधित स्तर पर जांच और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!