Breaking News

ईद पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील, नई परंपरा बर्दाश्त नहीं होगी

Spread the love

बिसौली कोतवाली में पीस कमेटी बैठक, प्रशासन ने खुले में कुर्बानी न करने के दिए निर्देश

संवाददाता : आई एम खान

बिसौली। आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह ने कहा कि ईद पर किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से परंपरागत तरीके से त्योहार मनाने और खुले में कुर्बानी न करने की अपील की। साथ ही स्वच्छता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया।

क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की खुराफात या नई परंपरा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद बचे अवशेषों को गड्ढा खोदकर उसमें दफनाया जाए, ताकि स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो।

पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। शांति व्यवस्था भंग करने या कानून हाथ में लेने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में इंस्पेक्टर क्राइम चमन गिरी, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, दबतोरी चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह, मदरसा प्रिंसिपल इफ्तेखार अहमद अशरफी, मौलाना शादाब रजा उवैसी, मौलाना अफलाक रजा उवैसी, हाफिज नदीम रजा, हाफिज असलम रजा, सभासद दीपक पाठक, कृष्णा गुप्ता, संजय अग्रवाल, अमरदीप गर्ग, श्रीराम रस्तोगी, बड़ी मस्जिद के सदर मुन्ने खां, मशहूद खां हमदम, इशहाक सैफी, प्रधान मुस्तरफ खां और पूर्व प्रधान आरिफ खां समेत कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली

Spread the loveबिसौली। आदि शक्ति माता काली शिव मंदिर, बंजरिया में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के …

error: Content is protected !!