Breaking News

किशोरी की संदिग्ध मौत से गांव में सनसनी, युवक को परिजनों ने पुलिस को सौंपा

Spread the love

किशोरी की संदिग्ध मौत से गांव में सनसनी, युवक को परिजनों ने पुलिस को सौंपा

घर में युवक मिलने के बाद हुआ विवाद, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

संवाददाता : नेत्रपाल सैलानी

मुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव सगराय में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी तेज सिंह पासी की 17 वर्षीय पुत्री पूजा के घर शनिवार को एक युवक पहुंचा था। बताया जाता है कि परिजनों ने युवक को घर में देख लिया, जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। बाद में परिजनों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

रात्रि में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

थाना पुलिस युवक से पूछताछ कर मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हाईवे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पहचान नहीं

Spread the loveबिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनाबर मोड़ के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे शनिवार …